ICAI CA Results 2024: सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट कल icai.nic.in पर होगा जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | October 29, 2024 | 04:37 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई ने दिवाली के त्योहार को देखते देते हुए सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा स्थगित कर दी। अपडेट कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप 1 परीक्षा अब 3 नवंबर को होगी, जबकि ग्रुप 2 परीक्षा 9 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षा शुरू में 1 से 11 नवंबर के बीच निर्धारित की गई थी।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सितंबर 2024 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम कल यानी 30 अक्टूबर को जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर जाकर पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने रोल नंबर के साथ अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
आईसीएआई की एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार -सितंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic पर देख सकते हैं।
ICAI CA Results 2024: परीक्षा तिथियां
सीए फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 18, 20 सितंबर को आयोजित की गई थी, जबकि ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा 12, 14, 17 सितंबर को जबकि ग्रुप 2 के लिए 19, 21, 23 सितंबर को आयोजित की गई थी।
CA Results 2024: रिजल्ट प्रक्रिया
- सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीए फाउंडेशन या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- अब परिणाम देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करें
- रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
ICAI CA 2024: सीए फाइनल नवंबर तिथियां
आईसीएआई ने दिवाली के त्योहार को देखते देते हुए सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा स्थगित कर दी। अपडेट कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप 1 परीक्षा अब 3 नवंबर को होगी, जबकि ग्रुप 2 परीक्षा 9 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षा शुरू में 1 से 11 नवंबर के बीच निर्धारित की गई थी।
इसमें यह भी कहा गया है कि नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा (आईएनटीटी-एटी) और बीमा और जोखिम प्रबंधन (आईआरएम) तकनीकी परीक्षा में चार्टर्ड अकाउंटेंट पोस्ट योग्यता पाठ्यक्रम परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।
ICAI CA Results 2024: पर्यवेक्षकों के लिए अधिसूचना
इस बीच आईसीएआई ने जनवरी 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं में पर्यवेक्षकों के रूप में उपस्थित होने के लिए पात्र सीए सदस्यों से आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा 11-21 जनवरी, 2025 (20 जनवरी को छोड़कर) तक आयोजित की जाएगी।
एक सदस्य जो पात्रता मानदंडों को पूरा करता है और असाइनमेंट के लिए खुद को सूचीबद्ध करने की इच्छा रखता है, वह http://observers.icaiexam.icai.org पर ऑनलाइन ऐसा कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी