ICAI CA Foundation Result May 2026: आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 11:29 AM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट मई 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पंजीकरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2026 मई सत्र के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 3 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट icai.org और caresults.icai.org के माध्यम से आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार चॉर्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन स्कोरकार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
ICAI CA Foundation May 2026 result: उत्तीर्ण अंक
फाउंडेशन स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर (सभी चारों पेपरों में) कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को “pass with distinction” का दर्जा दिया जाएगा।
सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आईससीएआई के चार्टर्ड अकाउंटेंट पाठ्यक्रम के अगले चरण यानी सीए इंटरमीडिएट कोर्स में पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, जो अभ्यर्थी इस बार सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, उन्हें सितंबर सत्र की परीक्षा के लिए दोबारा पंजीकरण करना होगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा वर्ष में तीन बार आयोजित की जाती है।
CA Foundation Result May 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीए फाउंडेशन रिजल्ट मई 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://caresults.icai.org/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Foundation May 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीए फाउंडेशन मई स्कोरकार्ड 2026 जांचें व डाउनलोड करें।
आईसीएआई ने परिणाम के साथ सीए फाउंडेशन मई 2026 मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 14 से 20 मई तक आयोजित की गई थी। इससे पहले, आईसीएआई द्वारा सीए फाइनल मई 2026 रिजल्ट 18 जून को और सीए इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट 24 जून 2026 को घोषित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’