ICAI CA Final Result 2024: सीए नवंबर फाइनल रिजल्ट आज होगा जारी, icai.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | December 26, 2024 | 10:17 AM IST | 1 min read
सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आज यानी 26 दिसंबर को सीए नवंबर फाइनल रिजल्ट 2024 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in के जरिए अपना सीए फाइनल रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में आगे दिया गया है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आईसीएआई सीए परीक्षा दो ग्रुप में हुई थी।
ग्रुप 1 के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा 3, 5 और 7 नवंबर को और ग्रुप 2 के लिए 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
CA Final Result Nov 2024: उत्तीर्ण अंक
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को सेक्शनल कटऑफ में 40% और समग्र कटऑफ में 50% अंक प्राप्त करने होंगे। सीए फाइनल नवंबर 2024 परिणाम के साथ, सीए फाइनल मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।
सीए परीक्षा परिणाम 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, व्यक्तिगत विषय के अंक (आपके कार्यक्रम के आधार पर), प्राप्त कुल अंक, उम्मीदवार की उत्तीर्ण स्थिति और कार्यक्रम में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल होंगे।
ICAI CA Final Result 2024: सीए फाइनल रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक को ओपन करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल