ICAI CA Final Result 2026 Date: आईसीएआई सीए मई फाइनल रिजल्ट 18 जून को आएगा, जानिए डाउनलोड लिंक और चरण

Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 06:27 PM IST | 2 mins read

मई 2026 में आयोजित होने वाली आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ICAI की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीए मई फाइनल 2026 एग्जाम में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी अगले परीक्षा सत्र में शामिल हो सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज सीए फाइनल मई (ICAI CA may) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आईसीएआई सीए मई फाइनल 2026 रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा।

आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षार्थी आईसीएआई की वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर सीए मई अंतिम परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

आईसीएआई द्वारा परिणामों के साथ ही सीए फाइनल के टॉपर्स, उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची भी घोषित की जाएगी।

सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा 2 से 12 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले सत्र में दोनों समूहों के लिए सीए फाइनल का उत्तीर्ण प्रतिशत 10.97% दर्ज किया गया था। आईसीएआई सीए फाइनल स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के विषयवार अंक, प्राप्त कुल अंक और परीक्षा में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने की जानकारी दिखाई जाएगी।

Also read ICSI CSEET October 2026 Exam: सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट डेटशीट अक्टूबर सत्र के लिए जारी, शेड्यूल जांचें

पूर्व केंद्रीय परिषद सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल के अनुसार, “सीए फाइनल का रिजल्ट 18 जून को घोषित हो सकता है, कृपया आईसीएआई के नोटिफिकेशन का इंतजार करें।” हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि आईसीएआई ने अभी तक सीए मई 2026 के अंतिम परिणाम जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।

खंडेलवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सीए परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगने वाले समय को 60 दिनों से घटाकर मात्र 35 दिन करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। आईसीएआई के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार के नेतृत्व में यह बदलाव संस्थान की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

ICAI CA May 2026 Final Result: डाउनलोड लिंक और चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईसीएआई सीए मई 2026 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाएं।
  • सीए फाइनल रिजल्ट मई 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आईसीएआई सीए मई 2026 फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]