Trusted Source Image

ICSI CSEET October 2026 Exam: सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट डेट शीट अक्टूबर सत्र के लिए जारी, शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | June 9, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read

परीक्षार्थियों को सीएसईईटी प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दोपहर 2:30 बजे से 2:45 बजे तक 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।

Back

CSEET Exam Complete Guide

Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.

Check Now
आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने अक्टूबर 2026 सत्र की कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। समय सारिणी के अनुसार, परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी, जिसमें 2 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को परीक्षा अवकाश रहेगा।

आईसीएसआई सीएसईईटी अक्टूबर 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दोपहर 2:30 बजे से 2:45 बजे तक 15 मिनट का समय दिया जाएगा। सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट का आयोजन आईसीएसआई द्वारा कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किया जाता है।

ICSI CSEET October 2026 Exam Timetable: कैसे डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसईईटी अक्टूबर 2026 टाइम टेबल जांच सकते हैं:

  • आईसीएसआई की वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एग्जामिनेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, सीएसईईटी सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब, सीएसईईटी अक्टूबर 2026 समय सारिणी लिंक पर जाएं।
  • सीएसईईटी अक्टूबर डेट शीट जांचें और डाउनलोड करें।

Also readSGPGI Nursing Officer Exam City 2026: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा 19 जून से

Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET) October 2026: समय सारणी

नीचे सारणी में सीएसईईटी अक्टूबर 2026 समय सारमी जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथिपरीक्षा समयविषय
1 अक्टूबर 2026दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तकबिजनेस कम्युनिकेशन
2 अक्टूबर 2026 - कोई परीक्षा नहीं
3 अक्टूबर 2026दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तकफंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग
4 अक्टूबर 2026 - कोई परीक्षा नहीं
5 अक्टूबर 2026दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक
इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एनवायरमेंट
6 अक्टूबर 2026दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तकबिजनेस लॉ एंड मैनेजमेंट
(ओएमआर आधारित)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications