ICAI CA Final Exam 2024: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें वजह और नई डेट
Saurabh Pandey | November 6, 2024 | 02:16 PM IST | 1 min read
सीए नवंबर परीक्षा 2024 का पुनर्निर्धारण केवल झारखंड में हजारीबाग, जमशेदपुर और रांची, छत्तीसगढ़ में रायपुर; और राजस्थान में झुंझुनू के परीक्षा केंद्रों के उम्मीदवारों पर लागू होता है।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने झारखंड में आगामी विधान सभा चुनाव और अन्य राज्यों में उप-चुनावों के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल (सीए फाइनल नवंबर 2024) परीक्षा जो 13 नवंबर को होने वाली थी, उसे री-शेड्यूल कर दिया गया है।
सीए फाइनल परीक्षा का पेपर 6 हजारीबाग (झारखंड), जमशेदपुर (झारखंड), रांची (झारखंड), रायपुर (छत्तीसगढ़) और झुंझुनू (राजस्थान) में अब 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आईसीएआई की तरफ से की गई घोषणा के मुताबिक झारखंड विधान सभा के आम चुनाव और अन्य राज्यों में विधानसभा उपचुनावों के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल कोर्स परीक्षा, समूह II, पेपर - 6, इंटीग्रेटेड बिजनेस 13 नवंबर, 2024 बुधवार को हजारीबाग (झारखंड), जमशेदपुर (झारखंड), रांची (झारखंड), रायपुर (छत्तीसगढ़) और झुंझुनू (राजस्थान) में आयोजित होने वाली समाधान (मल्टी-डिसिप्लिनरी केस स्टडीज) को फिर से निर्धारित किया गया है।
CA Final Exam 2024: इन राज्यों में परीक्षा री-शेड्यूल
सीए नवंबर परीक्षा 2024 का पुनर्निर्धारण केवल झारखंड में हजारीबाग, जमशेदपुर और रांची, छत्तीसगढ़ में रायपुर; और राजस्थान में झुंझुनू के परीक्षा केंद्रों के उम्मीदवारों पर लागू होता है। नवंबर 2024 सत्र के लिए सीए फाइनल परीक्षा 3 नवंबर, 2024 को शुरू हुई। देश के बाकी हिस्सों में परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
CA Final Exam 2024: पहले से जारी एडमिट मान्य
आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 13 नवंबर की परीक्षा के लिए पहले ही जारी किए गए सीए फाइनल 2024 एडमिट कार्ड संशोधित तिथि तक वैध रहेंगे और इसमें किसी संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मौजूदा सीए फाइनल नवंबर 2024 के एडमिट कार्ड 14 नवंबर को परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल