IBPS SO Interview 2024: आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर की गई जारी
Abhay Pratap Singh | February 18, 2024 | 10:53 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू के समय निर्धारित दस्तावेज पेश करने में विफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स इंटरव्यू (एसओ) के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर सूची देख सकते हैं। इंटरव्यू सूची के साथ आईबीपीएस मेन 2024 स्कोर भी घोषित किया गया है।
आईबीपीएस एसओ साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन फरवरी व मार्च माह में होगा। बताया गया कि आईबीपीएस एसओ साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज स्कैन करके आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपलोड करना होगा।
उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ मुख्य स्कोर डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। वहीं, नोटिफिकेशन में बताए गए सभी मूल दस्तावेज उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान ले जाना होगा।
आईबीपीएस एसओ मुख्य 2024 परिणाम: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस एसओ मुख्य 2024 परिणाम जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- आईबीपीएस एसओ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
- अब स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम प्रदर्शित होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने कहा कि आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा के समय ली गई फोटो और बायोमेट्रिक को साक्षात्कार के समय सत्यापित किया जाएगा। साक्षात्कार के समय निर्धारित दस्तावेजों को पेश करने में विफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भाग लेने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी