IBPS SO Admit Card 2026: आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड जारी, 29 अगस्त को होगा एग्जाम, स्क्राइब संबंधी निर्देश जानें
Santosh Kumar | August 21, 2026 | 07:41 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि, साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ परीक्षा 29 अगस्त को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि, साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
IBPS SO Admit Card 2026: आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड डिटेल्स
आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और ज़रूरी निर्देश जैसी जानकारी होती है।
परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना होगा। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
IBPS SO Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा के लिए आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
IBPS SO Prelims Exam 2026: स्क्राइब संबंधी निर्देश
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब की सुविधा उपलब्ध है। उम्मीदवारों को स्क्राइब का इंतजाम खुद करना होगा। आईबीपीएस एसओ के लिए पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने स्क्राइब की सुविधा चुनी है, उन्हें परीक्षा में बैठने से पहले ऑनलाइन स्क्राइब फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब का 10वीं कक्षा (एसएससी/एसएसएलसी या समकक्ष) का प्रमाणपत्र अपलोड करना जरूरी है।
परीक्षा के दिन, स्क्राइब को वेरिफिकेशन के लिए 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र की ओरिजिनल कॉपी साथ लानी होगी। पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन अपना यूडीआईडी कार्ड या विकलांगता सर्टिफिकेट साथ लाना जरूरी है।
अगली खबर
]KVS NVS Tier-2 Result 2026: पीजीटी इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री व टीजीटी वर्क एक्सपीरियंस पदों के लिए रिजल्ट जारी
आज बोर्ड ने पीजीटी (इकोनॉमिक्स), पीजीटी (हिस्ट्री) और टीजीटी (वर्क एक्सपीरियंस) के पदों के लिए टियर-2 परीक्षा के नतीजे घोषित किए। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा