IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परिणाम इसी सप्ताह होगा जारी, मुख्य परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 24, 2024 | 09:22 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस की ओर से आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन अगले महीने यानी 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा इसी सप्ताह आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट 2024 जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2024 रिजल्ट और स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएस की ओर से आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आरआरबी मेन एग्जाम 2024 में शामिल होने के पात्र होंगे। आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, आईबीपीएस परीक्षा समाप्त होने के 15 से 20 दिन बाद आरआरबी क्लर्क परिणाम जारी करता है। परिणाम जारी होने के बाद आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क कट-ऑफ और प्रारंभिक परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS RRB क्लर्क मुख्य परीक्षा में पांच सेक्शन रीजनिंग एवं न्यूमेरिकल एबिलिटी, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी/ हिंदी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान को शामिल किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में कुल 200 अंकों के लिए 200 प्रश्न होंगे। आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
IBPS RRB Clerk ScoreCard 2024: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
- फिर, आरआरबी परिणाम 2024 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आरआरबी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RRC WR Recruitment 2024: आरआरसी डब्ल्यूआर में अप्रेंटिस के 5066 पदों पर होगी भर्ती, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन
उम्मीदवारों का चयन मैट्रिकुलेशन (न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल) और आईटीआई परीक्षा में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा