IBPS PO Mains Result 2025: आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट ibps.in पर जल्द आने की संभावना, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | November 27, 2025 | 06:28 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2025 (सीआरपी पीओ/एमटी-XV) का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति (योग्य/ अयोग्य) सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू चरण शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 में चयनित कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार में शामिल होने के पात्र होंगे।
साक्षात्कार चरण 100 अंकों का होता है। इस चरण को पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ दिव्यांग वर्ग को 35% अंक प्राप्त करने होंगे। आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 2025 में बैंकिंग अवेयरनेस, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी एंड कॉन्फिडेंस और सिचुएशनल अंडरस्टैंडिंग का मूल्यांकन किया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 के लिए अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर 80:20 वेटेज अनुपात के साथ तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ibps po mains result date 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, पीओ/एमटी-XV परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और फिर सबमिट करें।
- आईबीपीएस पीओ मेन्स परिणाम 2025 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार