IBPS HO Recruitment 2026: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता जानें; वेतन 17,39,000 रुपये

Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 02:51 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस एचओ 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू चरण शामिल है, जिसका आयोजन अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।

आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने विज्ञापन संख्या: आईबीपीएस/2026-27/04 के तहत हिंदी ऑफिसर (HO) के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक www.ibps.in पर जाकर 23 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री हो व ग्रेजुएशन में अंग्रेजी एक मुख्य या वैकल्पिक विषय रहा हो। अथवा अंग्रेजी में मास्टर डिग्री व ग्रेजुएशन में हिंदी मुख्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो। अथवा किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री, जिसमें हिंदी एक मुख्य या वैकल्पिक विषय और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहा हो।

आईबीपीएस एचओ 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

IBPS Hindi Officer Notification 2026: आयु-सीमा और कार्य अनुभव

  • आवेदक की आयु 1 सितंबर 2026 तक 23 वर्ष से 30 वर्ष के बीच हो अथवा 02 सितंबर 1996 से 01 सितंबर 2003 के बीच जन्म कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • किसी बैंक या फाइनेंशियल संस्थान में अलग-अलग तरह की रिपोर्ट, डॉक्यूमेंट या लेटर का अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने का 1 साल का अनुभव हो।

Also read SBI Clerk Prelims Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू चरण शामिल है, जिसका आयोजन अक्टूबर 2026 में किया जाएगा। हिंदी ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों का ग्रेड-ई के तहत वार्षिक सीटीसी 17.39 लाख रुपये, जबकि मासिक वेतन 91,070 रुपये है।

लिखित परीक्षा में रीजनिंग से 25 अंक, इंग्लिश लैंग्वेज से 50 अंक, जनरल अवेयरनेस से 50 अंक और हिंदी लैंग्वेज से 75 अंकों के लिए 50-50 प्रश्न सहित कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 140 मिनट होगी। हिंदी भाषा को छोड़कर सभी विषय के प्रश्न अंग्रेजी में होंगे।

अधिसूचना के अनुसार, “सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, जरूरत के हिसाब से पदों भरने के लिए एक वेट लिस्ट भी बनाई जाएगी, जो छह महीने तक मान्य रहेगी।” अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

IBPS Hindi Officer HO Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन आईबीपीएस एचओ ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/ibpsvpspt26/ पर जाएं।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]