IBPS Clerk Mains Exam 2025: आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा नवंबर में होने की उम्मीद, परीक्षा पैटर्न जानिए
Abhay Pratap Singh | November 21, 2025 | 04:49 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आईबीपीएस क्लर्क (CRP CSA-XV) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन नवंबर माह में किए जाने की उम्मीद है। आईबीपीएस क्लर्क 2025 प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आईबीपीएस क्लर्क मेन्स 2025 एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
संभावित कैलेंडर के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 29 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क मेन्स हाल टिकट कैंडिडेट अपने लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक चौथाई (0.25 अंक) नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम अंक और आगे की प्रक्रिया के लिए न्यूनतम कुल अंक हासिल करने पर उम्मीदवारों को सफल माना जाएगा।
IBPS Clerk Mains Exam Pattern 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम पैटर्न
नीचे सारणी में कैंडिडेट आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का पैटर्न जांच सकते हैं:
| सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 35 | 50 | 30 मिनट |
|
जनरल इंग्लिश
|
40 | 40 | 35 मिनट |
| जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस | 40 | 50 | 20 मिनट |
|
रीजनिंग एबिलिटी
|
40 | 60 | 35 मिनट |
| कुल | 155 | 200 | 120 मिनट |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी