IB JIO Final Result 2025: आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक्निकल भर्ती फाइनल रिजल्ट mha.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 01:00 PM IST | 2 mins read
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक्निकल (JIO-II/Tech) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक्निकल (JIO-II/Tech) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में शामिल हुए उम्मीदवार अब आईबी की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट सूची में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर अनारक्षित (UR) श्रेणी के अंतर्गत दिए गए हैं, इसका सीधा मतलब यह है कि उन्होंने अनारक्षित वर्ग के मेरिट मानकों को पूरा कर अपनी जगह बनाई है।
इसके अतिरिक्त, जिन रोल नंबरों के साथ 'P' लिखा हुआ है, उन्हें 'अस्थाई' (Provisional) श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि उन्होंने दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के समय जरूरी दस्तावेज या जानकारी जमा नहीं की थी। हालांकि, रिजल्ट तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी त्रुटि या चूक के होने पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के पास उसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित है।
पर्षद द्वारा जारी किए गए फाइनल रिजल्ट में नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत दो मुख्य परीक्षाएं आयोजित की गई थीं-
- टियर-I परीक्षा - 15 अक्टूबर 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित किया गया था।
- टियर-II और टियर-III परीक्षा - इनका आयोजन 15 अप्रैल से 5 मई 2026 के बीच किया गया था।
IB JIO Final Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'Recruitment' या 'Latest Notifications' सेक्शन को खोलें।
- वहां "Junior Intelligence Officer Grade-II/Tech Final Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- अंत मे रिजल्ट पीडीएफ खुलने पर सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का उपयोग करके अपना रोल नंबर ढूंढें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रख लें।
Also read JCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
IB JIO Tech Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें 157 पद जनरल कैटेगरी के लिए, ईडब्ल्यूएस के लिए 32 पद, ओबीसी के लिए कुल 117 पद, एससी के लिए कुल 60 पद और एसटी के लिए कुल 28 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, इस परीक्षा के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’