AFCAT 2024: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट नोटिफिकेशन जारी, 30 मई से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | May 20, 2024 | 04:48 PM IST | 2 mins read
AFACT 2 2024 परीक्षा 3 अंकों के 100 प्रश्नों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। IAF AFCAT 2024 पंजीकरण की प्रक्रिया 30 मई से आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी और तकनीकी) शाखाओं के लिए 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2024 (एएफसीएटी 2) पास करने वाले उम्मीदवारों को जुलाई 2025 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और उन्हें फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) दिया जाएगा। एएफसीएटी अधिसूचना पीडीएफ में रिक्तियों की संख्या, परीक्षा तिथियां, प्रवेश पत्र तिथि, पात्रता और अन्य विवरण शामिल हैं।
IAF AFCAT 2024: एएफसीएटी 2 आयुसीमा
- प्लाइंग ब्रान्च के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2025 को 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए। कमर्शियल पायलट लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 26 वर्ष तक की छूट है।
- ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) ब्रान्च के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2025 को 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए।
एनसीसी स्पेशल एंट्री उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से छूट दी गई है। उन्हें सीधे एएफएसबी के लिए बुलाया जाएगा। AFCET 2024 चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-
- लिखित परीक्षा
- वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी)
- अंतिम मेरिट सूची
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा चुनने वाले उम्मीदवारों को एएफसीएटी और इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (ईकेटी) दोनों देना आवश्यक है।
IAF AFCAT 2024: आवेदन शुल्क
आईएएफ एएफसीएटी 2 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये +जीसएटी के साथ ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
AFCAT 2 2024 Syllabus: परीक्षा पैटर्न
एएफसीएटी परीक्षा में चार खंड होते हैं। सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक योग्यता, संख्यात्मक योग्यता और तर्क, और सैन्य योग्यता परीक्षा, जिसके लिए दो घंटे का समय उम्मीदवारों को मिलेगा। इस परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल हैं और यह 300 अंकों की है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (ईकेटी) परीक्षा 45 मिनट तक चलती है और इसमें मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रश्न शामिल होते हैं, जिसमें कुल 50 प्रश्न और अधिकतम 150 अंक होते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल