HSSC Group D Notification 2026: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी अधिसूचना जारी, आवेदन कल से शुरू, लास्ट डेट 3 जुलाई
Santosh Kumar | June 18, 2026 | 09:23 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी ग्रुप डी नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई को रात 11:59 बजे तय की गई है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए सीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत जारी इस नोटिफिकेशन में ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून से आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 तय की गई है।
एचएसएससी ग्रुप डी नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई को रात 11:59 बजे तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव या सुधार करने की सुविधा 7 से 9 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
HSSC Group D Notification 2026: प्रमाण पत्र संबंधी जानकारी
बीसीए/बीसीबी/ईडबल्यूएस संबंधी प्रमाण पत्र 1 अप्रैल, 2026 को या उसके बाद जारी होने चाहिए और आवेदन तिथि तक मान्य होने चाहिए। डीएससी/ओएससी उम्मीदवारों के लिए, प्रमाण पत्र 13 नवंबर, 2024 के बाद जारी होना चाहिए।
वहीं, पीडबल्यूबीडी और ईएसपी उम्मीदवारों के लिए सपोर्टिंग सर्टिफिकेट आवेदन की लास्ट डेट से पहले जारी होने चाहिए। ईएसएम परिवार के सदस्यों के लिए पात्रता सर्टिफिकेट 20 जून, 2025 को या उसके बाद जारी या रिन्यू होने चाहिए।
एडमिट कार्ड जारी करने और परीक्षा की तारीख के बारे में सूचनाएं बाद में अलग से जारी की जाएंगी। योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी और खाली पदों की संख्या आधिकारिक एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी अधिसूचना 2026 में दी गई है।
HSSC CET Group D Notification 2026: आयु सीमा व आवेदन शुल्क
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी रजिस्ट्रेशन 2026 की आखिरी तारीख तक आवेदकों की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को उम्र में छूट दी जाएगी।
जिस आवेदक ने पहले सीईटी ग्रुप सी विज्ञापन संख्या 1/2025 के लिए आवेदन किया था, उसे फीस देने की जरूरत नहीं है। केवल वे आवेदक जो सीईटी ग्रुप डी के लिए नए सिरे से आवेदन कर रहे हैं, उन्हें कैटेगरी के अनुसार फीस देनी होगी।
कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड आदि) से देनी होगी, जैसा कि 31 दिसंबर, 2024 की अधिसूचना संख्या 42/119/2019-5HR-II के परिशिष्ट B में बताया गया है।
अगली खबर
]RSSB CET Exam Dates 2026: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी व ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, आवेदन जल्द
आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षा दिसंबर में और सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा