HSSC Forest Guard PMT Date 2026: एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट डेट घोषित, 17 अप्रैल को एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | April 14, 2026 | 04:51 PM IST | 1 min read
एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित की गई है। शारीरिक माप परीक्षा, जो 15 अप्रैल 2026 को होनी थी, स्थगित कर दी गई है। संशोधित परीक्षा तिथि 20 अप्रैल 2026 है।
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) की संशोधित तिथि घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए पीएमटी 20 अप्रैल 2026 को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा।
एचएसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी की तिथि और समय तथा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 17 अप्रैल, 2026 को आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग समय, पीएमटी स्थल का पता आदि सभी आवश्यक विवरण होंगे। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी परीक्षा स्थल पर ले जाना होगा।
HSSC Forest Guard PMT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- अब एडमिट कार्ड/भर्ती सेक्शन पर जाएं।
- फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- अब अपना एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
HSSC Forest Guard PMT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करते समय, उम्मीदवारों को इस पर छपी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए। एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी-
- उम्मीदवार का नाम
- जन्मतिथि
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि और समय
- उम्मीदवार की स्पष्ट फोटो
- उम्मीदवार के पिता/माता का नाम
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल