Saurabh Pandey | April 14, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती के माध्यम से स्कूल लेक्चरर (1st ग्रेड टीचर) के कुल 3225 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों (पालियों) में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने प्रथम श्रेणी (1st Grade) शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रोफेसर, कृषि-प्रोफेसर और कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) पदों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 31 मई से 11 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
ग्रुप | विषय/पद | परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय |
ग्रुप- A | सामान्य जागरूकता और सामान्य अध्ययन | 31-05-2026 | सुबह 10 से 11:30 तक |
हिंदी | 31-05-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
इतिहास | 01-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
अंग्रेजी | 01-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
वाणिज्य (Commerce) | 02-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
रसायन विज्ञान (Chemistry) | 02-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
ग्रुप- B | सामान्य जागरूकता और सामान्य अध्ययन | 03-06-2026 | सुबह 10 से 11:30 तक |
राजनीति विज्ञान | 03-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
भूगोल | 04-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
जीव विज्ञान (Biology) | 04-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
संस्कृत | 05-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
भौतिक विज्ञान (Physics) | 05-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
गणित | 05-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
समाजशास्त्र (Sociology) | 06-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
अर्थशास्त्र (Economics) | 06-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
संगीत | 06-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
चित्रकला (Drawing) | 07-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
उर्दू | 07-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
पंजाबी | 07-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
कृषि (Agriculture) | 08-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
लोक प्रशासन (Public Admin.) | 08-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
गृह विज्ञान (Home Science) | 08-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
राजस्थानी | 09-06-2026 | सुबह 9 से 12 तक | |
ग्रुप- C | पेपर- I (सामान्य अध्ययन- कोच) | 10-06-2026 | सुबह 10 से 11:30 तक |
पेपर- II (कोच: एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल) | 10-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक | |
ग्रुप- D | पेपर- I (सामान्य ज्ञान- शारीरिक शिक्षा) | 11-06-2026 | सुबह 10 से 12 तक |
पेपर- II (शारीरिक शिक्षा) | 11-06-2026 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक |
आरपीएससी ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र में कुल 150 अंकों के 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
आरपीएससी ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे प्रश्नपत्र में कुल 300 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी।