Trusted Source Image

SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम वीक प्रेफरेंस विंडो आज से ओपन, 27 अप्रैल से परीक्षा

Santosh Kumar | April 11, 2026 | 01:55 PM IST | 1 min read

आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का शेड्यूल प्रकाशित कर दिया है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होने वाली है और यह 4 सप्ताह तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होने वाली है और यह 4 सप्ताह तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2026 के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का शेड्यूल प्रकाशित कर दिया है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होने वाली है और यह 4 सप्ताह तक चलेगी। आयोग ने पंजीकृत उम्मीदवारों को अपनी पसंद का परीक्षा सप्ताह चुनने का अवसर प्रदान किया है।

एसएससी ने सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स (जीडी) में कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 27 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, इस बार उन्हें अपनी पसंद का परीक्षा सप्ताह चुनने का विकल्प दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

SSC GD Constable Exam 2026: विंडो आज दोपहर 3 बजे से सक्रिय

उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार, उपलब्ध सभी सप्ताहों को अपनी पसंद के क्रम में रैंक करना होगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2026 के लिए सप्ताह वरीयता जमा करने की विंडो आज दोपहर 3 बजे से सक्रिय हो जाएगी।

उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए पसंद के विकल्प 15 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जमा करने होंगे। इस संबंध में आगे के अपडेट और निर्देशों के लिए, नियमित रूप से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Also readSSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल 10 अप्रैल की शिफ्ट-2 का टाइपिंग टेस्ट रद्द, दोबारा होगा एग्जाम, नई डेट जारी

SSC GD Constable Schedule 2026: जीडी कांस्टेबल एग्जाम शेड्यूल

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का साप्ताहिक शेड्यूल नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-

सप्ताहएसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट्स

सप्ताह 1

27 अप्रैल से 2 मई तक

सप्ताह 2

4 से 9 मई तक

सप्ताह 3

18 से 23 मई तक

सप्ताह 4

25 से 30 मई तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications