HSBTE Diploma Result 2025: एचएसबीटीई डिप्लोमा रिजल्ट जारी, थ्योरी, प्रैक्टिकल पासिंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | February 14, 2025 | 06:36 PM IST | 1 min read
बीटीई हरियाणा सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए थ्योरी परीक्षा में न्यूनतम 33% और प्रैक्टिकल परीक्षा में 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
नई दिल्ली : स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, हरियाणा (एचएसबीटीई) ने दिसंबर 2024 में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एचएसबीटीई डिप्लोमा परिणाम 2025 की घोषणा की है। जो छात्र विभिन्न डिप्लोमा परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट techeduhry.gov.in से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एचएसबीटीई ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर परीक्षाएं 20 दिसंबर, 2024 से 17 जनवरी, 2025 तक आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाअट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
HSBTE Diploma Result 2025: पास प्रतिशत
बीटीई हरियाणा सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए थ्योरी परीक्षा में न्यूनतम 33% और प्रैक्टिकल परीक्षा में 40% अंक प्राप्त करने होंगे। एचएसबीटीई दिशानिर्देशों के अनुसार, थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को मिलाकर, एचएसबीटीई डिप्लोमा परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 40% है।
HSBTE Diploma result 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- कोर्स का नाम
- सेमेस्टर
- विषय के नाम और कोड
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- अधिकतम अंक
- उत्तीर्ण/असफल स्थिति
HSBTE Diploma result 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in या techeduhry.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका एचएसबीटीई परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब एचएसबीटीई परिणाम पीडीएफ सेव करें।
Also read MAH CET 2025 Final Schedule: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षाओं का फाइनल शेड्यूल cetcell.mahacet.org पर जारी
HSBTE Diploma result 2025: एचएसबीटीई डिप्लोमा मार्कशीट
एचएसबीटीई डिप्लोमा रिजल्ट मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध है। हालांकि, उम्मीदवारों को अपनी मूल, फिजिकल मार्कशीट अपने संबंधित संस्थानों से व्यक्तिगत रूप से एकत्र करनी होगी। रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन का विकल्प चुन सकते हैं, जहां उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। यदि विसंगतियां पाई जाती हैं, तो अंकों को संशोधित किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन