HPU Revised Time Table 2025: एचपीयू ने बीए, बीएससी, बीकॉम के लिए संशोधित एग्जाम डेट शीट की जारी; डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 03:56 PM IST | 2 mins read
बीए, बीएससी, बीकॉम परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.ac.in पर जाकर एचपीयू रिवाइज्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत स्नातक (यूजी) छात्रों के लिए परीक्षा समय सारिणी में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा टकराव और विषयों के ओवरलैपिंग को रोकने के लिए यह बदलाव किया है।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) ने विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए वार्षिक परीक्षाओं की संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.ac.in पर जाकर एचपीयू रिवाइज्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
HPU Revised Exam Time Table 2025: एचपीयू संशोधित समय सारणी
एचपीयू परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए रिवाइज्ड एचपीयू डेट शीट 2025 की जांच कर सकते हैं:
प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए -
- बीकॉम बिजनेस लॉ की परीक्षा 4 अप्रैल की जगह, अब 3 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
- BJMC PAC 102 परीक्षा (जर्नलिज्म) 9 मई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी।
Also read Rajasthan News: आवेदन करने के बाद परीक्षा में शामिल न होने पर लगेगा जुर्माना, बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश[ /Also Read]
द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए -
- पर्यटन संबंधी पेपर टीटीएमसी और टीटीएमसीजीई 201 अब 10 मई, 2025 को होगी।
- एजुकेशन पेपर EDN 201 CC का भी आयोजन 10 मई को ही किया जाएगा।
- पर्यटन परीक्षाएं टीटीएमसी 204 और टीटीएमसीजीई 204 13 मई 2025 को होंगी।
- जियोग्राफी GEOG 201 CC परीक्षा भी 13 मई को सुबह 9 से तीन घंटे के लिए कराई जाएगी।
- एजुकेशन EDN 202 CC परीक्षा अब 14 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए -
- बीकॉम बीसी 3.2 (ओल्ड) और बीसी 3.1 की परीक्षाएं 5 अप्रैल की जगह अब 30 अप्रैल, 2025 को होंगी।
- कंप्यूटर एप्लीकेशन COMP 302 TH परीक्षा और BJMC PAD 301 (जर्नलिज्म) परीक्षा 9 मई 2025 के लिए निर्धारित है।
विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से अनुरोध किया है कि वे भ्रम से बचने के लिए अपने शेड्यूल को ध्यान से देखें, अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि वे नई निर्धारित परीक्षाओं के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। एचपीयू की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर संशोधित तिथियों का उल्लेख किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र