HPTET 2023 Result: एचपीटीईटी 2023 परिणाम hpbose.org पर जारी, 9973 सफल, डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट
Santosh Kumar | February 8, 2024 | 03:47 PM IST | 1 min read
एचपीबीओएसई ने 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक एचपीटीईटी 2023 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 38,336 अभ्यर्थी शामिल हुए।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने नवंबर में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार एचपीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के पेज पर अपना रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार स्क्रीन पर रिजल्ट देख पाएंगे। हिमाचल बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि इस बार हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा में कुल 41,658 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें 38,336 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 9,973 सफल हुए जबकि 28,363 अभ्यर्थी अयोग्य साबित हुए।
इसके साथ ही एचपीबीओएसई ने विज्ञप्ति में जानकारी साझा की है कि परीक्षा के आयोजन के बाद अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की गई थी और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई, जिसके आधार पर HPTET 2023 Result घोषित किए गए हैं।
आपको बता दें कि HPTET 2023 Exam हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषय के लिए आयोजित किया था। इनमें जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, उर्दू और पंजाबी विषय शामिल थे। उम्मीदवार परीक्षा परिणाम संबंधी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है या दूरभाष नंबर 01892242192 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल