HPSC PGT Result 2026: हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 04:46 PM IST | 2 mins read
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए आयोजित 'सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट' का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसके तहत सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा में 'रेस्ट ऑफ हरियाणा कैडर' और 'मेवात कैडर' के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के पद के लिए आयोजित 'सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट' का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण यानी इंटरव्यू/वाइवा-वोइस के लिए अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने जानकारी दी है कि कुल 19 उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। इन उम्मीदवारों ने उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ ऐसे रिमार्क या निर्देश लिखे थे, जो नियमों के खिलाफ हैं। इन सभी 19 उम्मीदवारों को आयोग द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई का मौका देने के बाद उनका परिणाम अलग से घोषित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल पते पर अलग से नोटिस भेजा जा रहा है।
इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक पीडीएफ में जारी किए जा चुके हैं, जिसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
HPSC PGT Computer Science Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Results' सेक्शन या लेटेस्ट नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
- अब "Subject Knowledge Test for the post of PGT Computer Science" के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अंत में स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें आप रोल नंबर सर्च करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
HPSC PGT Computer Science Result 2026: स्कोरकार्ड डिटेल्स
एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद, सभी उम्मीदवारों को अपनी जानकारी को ध्यान से चेक करना चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी दिखे, तो कृपया तुरंत आयोग के अधिकारियों से संपर्क करें। स्कोरकार्ड में आम तौर पर ये जानकारियां होती हैं-
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम
- पद का नाम
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार का रोल नंबर
- परिणाम घोषित होने की तारीख
HPSC PGT Computer Science 2026: परीक्षा कब हुई थी?
एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस विषय की लिखित परीक्षा 17 मई, 2026 को कई केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार