Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जेल विभाग में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (पुरुष/महिला) और वार्डर (पुरुष/महिला) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए पदों से 25 गुना तक उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट सूची जारी कर दी है।

नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 2026 के तहत असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल (पुरुष/महिला) और वार्डर (पुरुष/महिला) के 1238 पदों पर भर्ती के लिए पीएमटी शेड्यूल और उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से PMT शेड्यूल और उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने तय भर्ती शर्तों के आधार पर अगले चरण यानी फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए पदों की कुल संख्या से 25 गुना तक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। शारीरिक माप परीक्षण (PMT) जेल वार्डर और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पदों के लिए चयन प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अनिवार्य चरण है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों के आधार पर किया जाएगा-
इस आधिकारिक नोटिस में पीएमटी का पूरा शेड्यूल, तारीखें, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर की विस्तृत सूची शामिल की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय पर अपने आवंटित केंद्र पर पहुंचें।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जेल विभाग के तहत निम्नलिखित चार प्रमुख श्रेणियों के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए गए हैं-
शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाना अनिवार्य है-