Trusted Source Image

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 02:50 PM IST | 3 mins read

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु (इंटेक 02/2027) के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक चलेगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2026 है।

अग्निवीरवायु भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2005 और 1 जनवरी 2010 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पार कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर उसकी अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. विज्ञान विषय - मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी (Physics) और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2 या समकक्ष परीक्षा कुल न्यूनतम 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
  2. विज्ञान विषयों के अलावा अन्य विषय - किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ 10+2/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए।
  3. वैवाहिक स्थिति - केवल अविवाहित उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं और उन्हें सेवा के 4 वर्षों के दौरान विवाह न करने का वचन देना होगा ।

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन के लिए 550 रुपये प्लस 18% जीएसटी परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) से करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की फोटो अपलोड करनी होगी, जिसमें उम्मीदवार के हाथ में एक काली स्लेट होनी चाहिए, जिस पर उसका नाम और फोटो खींचने की तारीख सफेद चाक से स्पष्ट लिखी हो।

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में आयोजित की जाएगी-

  1. चरण-I (ऑनलाइन परीक्षा) - परीक्षा बहुविकल्पीय (Objective) होगी और प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। इसमें सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  2. चरण-II (शारीरिक दक्षता परीक्षा और अनुकूलनशीलता परीक्षण) - ऑनलाइन परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ (पुरुषों के लिए 7 मिनट और महिलाओं के लिए 8 मिनट में) शामिल है। इसके बाद पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स का टेस्ट होगा। PFT पास करने वालों को 'अनुकूलनशीलता परीक्षण-1 और 2' (Adaptability Test-I & II) देना होगा।
  3. चरण-III (चिकित्सा परीक्षण) - अंतिम चरण में वायु सेना की मेडिकल टीम द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य और विभिन्न रक्त/मूत्र जांचें की जाएंगी।

Also read HSSC PMT 2026: हरियाणा जेल विभाग भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ जानें

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: वेतन और सेवा निधि पैकेज

चयनित अग्निवीरवायु उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये का फिक्स कस्टमाइज्ड पैकेज मिलेगा, जिसमें हर साल निश्चित बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही रिस्क, हार्डशिप, ड्रेस और ट्रैवल अलाउंस भी दिए जाएंगे । 4 साल की सेवा पूरी होने पर, उम्मीदवारों को 'सेवा निधि' पैकेज के तहत लगभग 10.04 लाख रुपये (ब्याज को छोड़कर) की एकमुश्त राशि दी जाएगी। सेवा समाप्ति के बाद उम्मीदवारों को रेगुलर कैडर में एयरमेन के रूप में शामिल होने के लिए आवेदन का अवसर मिलेगा, जिसमें से प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 25% उम्मीदवारों को स्थायी सेवा में रखा जाएगा

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications