HPSC AMO Recruitment 2024: हरियाणा में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, hpsc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 24, 2024 | 06:35 PM IST | 2 mins read
हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने स्वास्थ्य और आयुष विभाग, हरियाणा में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पदों (ग्रुप-बी) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया 22 जून से शुरू है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 जुलाई तक है। उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 का लक्ष्य कुल 805 पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जून को या उससे पहले 23 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आयोग ने आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी है।
HPSC AMO Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक हिंदी का ज्ञान भी होना चाहिए। उम्मीदवारों को आयुर्वेदिक/यूनानी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, हरियाणा के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
HPSC AMO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एचपीएससी एमओ भर्ती 2024 आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी से संबंधित पुरुष आवेदकों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये लागू है।
HPSC AMO Recruitment 2024: वेतनमान
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के रूप में चयनित होने पर उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 47,600 रुपये का वेतन मिल सकता है।
Also read SSC CGL Recruitment 2024: एसएससी सीजीएल पंजीकरण ssc.gov.in पर शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया-पात्रता
HPSC AMO Recruitment 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'विज्ञापन' टैब पर जाएं और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती लिंक ढूंढे।
- एएमओ 2024 पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें
- आब आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल