HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने आयोग में प्रतिनियुक्ति के आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह के लिए और आगे बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख को पहले 16 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 23 नवंबर 2026 कर दिया गया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्डों, निगमों और स्वायत्त निकायों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रबंध निदेशकों को यह सूचना अपने प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले सभी पात्र कर्मचारियों के बीच प्रसारित करने का अनुरोध किया है।
आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इच्छुक और पात्र अधिकारियों के आवेदनों को विधिवत अनुशंसित कर उचित माध्यम से आगे भेजा जाए, ताकि वे 23 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक या उससे पहले सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर-177001 के कार्यालय में पहुंच सकें।
अगली खबर
]RRB Group D Scorecard 2026: आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 स्कोरकार्ड लिंक सभी रीजनल पोर्टलों पर हुआ एक्टिव
सभी क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल्स पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपने नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और परसेंटाइल स्कोर चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी