HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | February 13, 2026 | 12:13 PM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया कि ORAS जमा करने की आखिरी तिथि से तीन वर्किंग डे के बाद 7 दिनों के लिए करेक्शन विंडो का लिंक खोला जाएगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य केवल महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 5 मार्च तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 140 पद सामान्य कैटेगरी के शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 50, जनरल (WFF) के 5, एससी (UR) के 77, एससी (IRDP) के 15, एससी (WFF) के 3, एसटी (UR) के 15, एसटी (IRDP)-05, ओबीसी (UR) के 63, ओबीसी (IRDP) के 15 और ओबीसी (WFF) के 2 पद शामिल हैं।
HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
क्वालिफिकेशन -
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थानों से 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग/ 50% मार्क्स के साथ GNM (A ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) हो।
आवेदक होना चाहिए -
- सिर्फ महिला उम्मीदवार
- हिमाचली बोनाफाइड
- HPNRC, शिमला-06 में रजिस्टर्ड
आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 800 रुपये देना होगा, जबकि आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।
नोटिस में कहा गया कि ORAS जमा करने की आखिरी तिथि से तीन वर्किंग डे के बाद 7 दिनों के लिए करेक्शन विंडो का लिंक खोला जाएगा। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, लिखित परीक्षा के माध्यम से स्क्रीनिंग और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। चयनित कैंडिडेट को 25,000 रुपए प्रतिमाह (5 साल की अवधि तक) वेतन दिया जाएगा।
HP Assistant Staff Nurse Vacancy Notification 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और यूजरनेम व पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें।
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- अब, hprca.hp.gov.in पर जाएं व “अप्लाई ऑनलाइन ” पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार