HPRCA Admit Card 2026: एचपीआरसीए एडमिट कार्ड गणित शिक्षक, साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब सहायक परीक्षा के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 02:31 PM IST | 1 min read
एचपीआरसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य सेवा आयोग (HPRCA) ने गणित टीचर (पोस्ट कोड - 26003), साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) और लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना हाल टिकट जांच सकते हैं।
एचपीआरसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिन प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
HPRCA Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
उम्मीदवार नीचे परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं:
- गणित टीचर (पोस्ट कोड - 26003) - 26 मार्च, 2026
- साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) - 28 मार्च, 2026
- लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) - 28 मार्च, 2026
एचपीआरसीए हाल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
अधिक जानकारी और नवीतनम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
HPRCA Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपीआरसीए हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- ‘लेटेस्ट’ सेक्शन के भीतर ‘पद’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ पेज में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- अब, ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड - क्लिक हेयर’ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट bsebexam.com पर जारी, पास प्रतिशत 85.19% रहा
अब, बीएसईबी ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। बीएसईबी के चेयरमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पास प्रतिशत, टॉपर्स की जानकारी और अन्य आंकड़े साझा किए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी