HPBOSE: एचपी बोर्ड 9वीं-10वीं के छात्र फॉर्म में त्रुटि सुधारने का अंतिम मौका, 17-25 नवंबर तक बदल सकेंगे डेटा
Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधारने के संबंध में नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करेक्शन विंडो सक्रिय होगी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा सत्र 2026-2027 के लिए राज्य के सभी राजकीय और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के पंजीकरण और त्रुटि सुधार के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। बोर्ड द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रही है।
एचपी बोर्ड द्वारा पंजीकरण के दौरान यदि किसी छात्र के विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, श्रेणी या ऐच्छिक विषयों में कोई अशुद्धि रह गई हो, तो संबंधित विद्यालय 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद यदि किसी भी छात्र के विवरण या पंजीकरण में त्रुटि रह जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, हेड टीचर और कक्षा प्रभारी की होगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी विवरण विद्यालय के प्रवेश रजिस्टर के अनुसार ही दर्ज किए जाएं।
HP Board Exam 2026-27: पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 10 के छात्रों के पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब पंजीकरण की नई समय-सीमा 16 नवंबर है, जिसके लिए 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके पंजीकरण का विवरण बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर जमा हो जाए।
HP Board Exam 2026-27: हेल्प लाइन नंबर जारी
किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए बोर्ड ने जिलावार हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। स्कूल आईटी सेल (01892-242120, 242173) के अलावा अपने-अपने जिले से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
- शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर - 01892-242119
- कुल्लू, ऊना, सोलन - 01892-242128
- हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर - 01892-242148
- कांगड़ा - 01892-242149
- मंडी - 01892-242151
अगली खबर
]RRB ALP CBAT City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीएटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 30 अक्टूबर को होगी परीक्षा
यह स्लिप सीईएन 01/2025 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और उससे जुड़ी अन्य जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार