HP EMRSST 2026 Result: हिमाचल प्रदेश एकलव्य मॉडल स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट hpbose.org पर जारी
Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश केवल योग्यता, आरक्षण नीति और विभाग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर ही दिए जाएंगे। मेरिट सूची और उम्मीदवारों के अंक अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए गए हैं।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (ईएमआरएसएसटी)-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपने व्यक्तिगत अंक और क्वालीफाइंग स्थिति देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर दिए गए EMRSST लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एचपीबीओएसई के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से 29 मार्च को आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस चयन परीक्षा के लिए कुल 959 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 862 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 97 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या 433 और लड़कों की संख्या 429 रही।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश केवल योग्यता, आरक्षण नीति और विभाग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर ही दिए जाएंगे। मेरिट सूची और उम्मीदवारों के अंक अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए गए हैं।
HP EMRSST Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें या 'EMRSST-2026' से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक ढूंढें।
- परीक्षा से संबंधित लिंक "EMRSST Selection Test-2026 Result" पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण- रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद 'Search' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- EMRSST 2026 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
HP EMRSST Result 2026: हेल्पलाइन नंबर
HP EMRSST 2026 परिणाम के संबंध में स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]हिमाचल बोर्ड की कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तक में गंभीर गलतियां, शिक्षा सचिव ने किताब वापस लेने के दिए निर्देश
तत्काल कार्रवाई करते हुए, राज्य शिक्षा सचिव ने सभी स्कूलों को ‘Folk Culture of Himachal and Yog’ पुस्तक वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल त्रुटिपूर्ण प्रतियों को वापस मंगाए और संशोधित संस्करण मुद्रित करें।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा