Trusted Source Image

हिमाचल बोर्ड की कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तक में गंभीर गलतियां, शिक्षा सचिव ने किताब वापस लेने के दिए निर्देश

Santosh Kumar | May 8, 2026 | 07:10 PM IST | 1 min read

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने "Folk Culture of Himachal and Yog" नामक पाठ्यपुस्तक को वापस लेने के आदेश जारी किए।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) द्वारा प्रकाशित कक्षा 6 की एक पाठ्यपुस्तक में गंभीर त्रुटियां पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। तत्काल कार्रवाई करते हुए, राज्य शिक्षा सचिव ने सभी स्कूलों से ‘Folk Culture of Himachal and Yog’ पुस्तक वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल त्रुटिपूर्ण प्रतियों को वापस मंगाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किताब में किन्नौर जिले को गलती से "ट्रांसजेंडर" बताया गया है। इसके अलावा, मंडी जिले का अंग्रेज़ी अनुवाद "मार्केट" किया गया है। जब यह मामला शिक्षा सचिव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने रिपोर्ट मांगी।

इसके बाद, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने "Folk Culture of Himachal and Yog" नामक पाठ्यपुस्तक को वापस लेने के आदेश जारी किए। इस संबंध में बोर्ड द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

Also readनीति आयोग ने स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यबल का दिया प्रस्ताव

शिक्षा बोर्ड ने बताया कि कक्षा 6 की अंग्रेजी माध्यम की पुस्तक “Folk Culture of Himachal and Yog” में गलतियों की खबरें कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों से पुस्तक की जांच करवाई।

जांच में किताब में कई गलतियां मिलने के बाद बोर्ड ने फैसला लिया कि इस पुस्तक का इस्तेमाल छात्रों के लिए सही नहीं होगा। इसी कारण बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए पुस्तक को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications