HP DElEd CET 2025 Admit Card: एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | May 26, 2025 | 10:26 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश डी.एल.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हिमाचल प्रदेश के संस्थानों में 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हिमाचल प्रदेश डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपी डीएलएड सीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Hpbose deled cet 2025 admit card डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
Hpbose deled cet 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- लिंग
- रोल नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा का विषय
- परीक्षा की अवधि
- परीक्षा का माध्यम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- केंद्र कोड
- रिपोर्टिंग समय
HPBoSE DElEd CET 2025: परीक्षा तिथि
एचपी डीएलएड सीईटी 2025 परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एचपी डीएलएड एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। जो भी उम्मीदवार HP DEIEd CET 2025 एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं जाएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
HP DElEd CET 2025: एचपी डीएलएड विवरण
हिमाचल प्रदेश डी.एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए हिमाचल प्रदेश में डी.एल.एड कोर्स के लिए कुल 2450 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) में 900 सीटें और निजी कॉलेजों में 1550 सीटें शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी एचपी डीएलएड सीईटी एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में सरकारी DIETs, निजी रूप से संबद्ध संस्थानों सहित D.El.Ed संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में प्रवेश की सुविधा प्रदान करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें