HP Board 10th Result 2026: एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट वेबसाइट डाउन, डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | May 10, 2026 | 11:35 AM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कांगड़ा के अनमोल ने 699 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 698 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर ऊना के छात्र अभिनव मेहता रहे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। घोषणा के तुरंत बाद, आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर क्रैश हो गया। हजारों छात्र एक ही समय पर अपने नतीजे देखने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण वेबसाइट धीमी हो गई है या पूरी तरह से लोड नहीं हो पा रही है। छात्र इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्र डिजिलॉकर ऐप या उमंग पोर्टल के ज़रिए आसानी से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिसके जरिए अपना रोल नंबर भेजकर एचपीबीओएसई मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है।
HP Board 10th Result 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- hpbose.org/Result/MatricMarch2026.aspx?E=2
- पेज पर एचपी बोर्ड 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- एचपी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
HPBOSE 10th Result 2026: कांगड़ा के अनमोल ने किया टॉप
93,000 से अधिक छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कांगड़ा के अनमोल ने 699 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 698 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर ऊना के छात्र अभिनव मेहता रहे।
बिलासपुर के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पूर्णिमा शर्मा ने भी 698 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।
कक्षा 10 का पास प्रतिशत 83.87% रहा। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के साथ-साथ, बोर्ड ने मेरिट लिस्ट, पास प्रतिशत और ज़िला-वार प्रदर्शन भी जारी किया है। टॉपर्स की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम