HPBoSE: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अवकाश की तिथियां घोषित, सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश
Saurabh Pandey | July 11, 2025 | 12:06 PM IST | 1 min read
एचपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल मानसून अवकाश के दौरान खुला पाया जाता है या भारी बारिश के कारण कोई घटना घटती है, तो स्कूल जिम्मेदार होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) धर्मशाला ने प्रदेश के सभी एचपी बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों को मॉनसून अवकाश के दौरान स्कूल न खोलने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि यह निर्देश निदेशक उच्च शिक्षा शिमला द्वारा 8 अप्रैल 2025 को जारी पत्र संख्या के आधार पर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 12 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक, जिला कुल्लू में 20 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक, शीतकालीन स्कूलों में 7 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक तथा अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों जैसे नालागढ़, फतेहपुर, नूरपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पांवटा साहिब व अंब (ऊना) में 3 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक मानसून अवकाश घोषित किया गया है।
एचपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल मानसून अवकाश के दौरान खुला पाया जाता है या भारी बारिश के कारण कोई घटना घटती है, तो स्कूल जिम्मेदार होगा। इसके अलावा, सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबद्धता विनियमों में निर्दिष्ट नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसे अत्यंत आवश्यक माना जाना चाहिए।
निजी स्कूलों को सख्त निर्देश
सभी संबंधित निजी स्कूलों को निर्देश दिया जाता है कि मानसून अवकाश के दौरान इस अवधि के दौरान कोई भी स्कूल खुला नहीं रहना चाहिए और उन्हें बोर्ड/राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम