Trusted Source Image

HPSOS Result 2025: हिमाचल स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए जारी; पास प्रतिशत जानें

Abhay Pratap Singh | June 20, 2025 | 11:31 AM IST | 1 min read

एचपीएसओएस रिजल्ट 2025 छात्र एचपीबोस की वेबसाइट hpbose.org पर अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
एचपीएसओएस 2025 रिजल्ट में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण के लिए 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपीएसओएस 2025 रिजल्ट में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण के लिए 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS) के तहत मार्च 2025 में आयोजित 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपीएसओएस 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।

HPBOSE Result 2025: छात्रों का पास प्रतिशत

नीचे दी गई सारणी में मिडिल एसओएस, मैट्रिक एसओएस और प्लस टू एसओएस रिजल्ट विवरण की जांच कर सकते हैं:

कक्षाकुल छात्रपास छात्रफेल छात्ररी अपीयरपास प्रतिशत
कक्षा 822884-4136.86%
कक्षा 104313180717188641.9%
कक्षा 127117439136249861.7

एचपीएसओएस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षा 2025 परिणाम में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम में 4 जुलाई तक शुल्क भुगतान के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Also readNIOS Result 2025: एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम अप्रैल सत्र के लिए results.nios.ac.in पर जारी; पास प्रतिशत जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 1,000 रुपए और पुनर्निरीक्षण के लिए प्रति विषय 800 रुपए शुल्क देना होगा। पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।”

आगे कहा गया कि, “जिन छात्रों का परिणाम री अपीयर और अनुत्तीर्ण घोषित हुआ है या जो परीक्षार्थी श्रेणी सुधार की परीक्षा देना चाहते हैं ऐसे परीक्षार्थी सितंबर 2025 में होने वाली एसओएस की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क 25 जून से 21 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।”

HP Board Open School Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?

छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपी बोर्ड ओपन स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एचपी बोस की वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • छात्र अपनी कक्षा से संबंधित रिजल्ट लिंक पर जाएं।
  • रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एचपी एसओएस 2025 रिजल्ट जांचें और प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications