HPBoSE 10th Result 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल सुबह 11 बजे होगा जारी
Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 03:40 PM IST | 1 min read
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हुईं और 28 मार्च, 2026 को समाप्त हुईं। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93564 बच्चों ने भाग लिया है।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 कल 10 मई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना एचपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026 देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि परिणाम रविवार सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 384 केंद्रों पर 3 से 29 मार्च तक चली थीं, जबकि 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था, जिसके लिए प्रदेश भर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे।
HP Board 10th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार