Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश केवल योग्यता, आरक्षण नीति और विभाग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर ही दिए जाएंगे। मेरिट सूची और उम्मीदवारों के अंक अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए गए हैं।

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (ईएमआरएसएसटी)-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपने व्यक्तिगत अंक और क्वालीफाइंग स्थिति देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर दिए गए EMRSST लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एचपीबीओएसई के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से 29 मार्च को आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस चयन परीक्षा के लिए कुल 959 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 862 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 97 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या 433 और लड़कों की संख्या 429 रही।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश केवल योग्यता, आरक्षण नीति और विभाग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर ही दिए जाएंगे। मेरिट सूची और उम्मीदवारों के अंक अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए गए हैं।
HP EMRSST 2026 परिणाम के संबंध में स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
तत्काल कार्रवाई करते हुए, राज्य शिक्षा सचिव ने सभी स्कूलों को ‘Folk Culture of Himachal and Yog’ पुस्तक वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल त्रुटिपूर्ण प्रतियों को वापस मंगाए और संशोधित संस्करण मुद्रित करें।
Santosh Kumar