HP PAT Answer Key 2024: हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी के खिलाफ कल तक दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | May 23, 2024 | 05:14 PM IST | 2 mins read
एचपी पीएटी आंसर की 2024 के खिलाफ कैंडिडेट कल शाम 5 बजे तक मेल आईडी के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB) की ओर से कल यानी 24 मई को हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 (HP PAT 2024) उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर एचपी पीएटी 2024 आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
HP PAT 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एचपी पीएटी 2024 परीक्षा का आयोजन 19 मई को किया गया था। हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट 2024 एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 प्रथम वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एचपी पीएटी स्कोर 2024 के आधार पर उम्मीदवारों को पॉलिटेक्निक संस्थान आवंटित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read HP PAT 2024 Answer Key: हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आंसर की hptechboard.com पर जारी
एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एचपी पीएटी 2024 काउंसलिंग सत्र के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा एचपी पीएटी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
HP PAT 2024 Answer Key: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन कर कैंडिडेट एचपी पीएटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट hptechboard.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर, Answer Key PAT-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एचपी पैट उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार आंसर शीट से उत्तर कुंजी का मिलान करें।
- एचपी पैट 2024 आंसर की का प्रिंटआउट निकाल लें।
HP PAT Result 2024: आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?
एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए और आंसर की में दिए गए उत्तरों से असंतुष्ट छात्र एचपी पीएटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को 24 मई शाम 5 बजे तक मेल आईडी hptechboard@gmail.com के माध्यम से प्रामाणिक दस्तावेजों के साथ कार्यालय को सूचित करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र