HP LEET 2024 Answer Key: एचपी एलईईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल आखिरी दिन, प्रक्रिया देखें
Santosh Kumar | May 31, 2024 | 07:58 PM IST | 2 mins read
HP LEET 2024 का रिजल्ट 4 जून, 2024 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एचपी एलईईटी 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी) द्वारा जारी हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (एचपी एलईईटी) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने का कल यानी 1 जून आखिरी दिन है। एचपी एलईईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस लेख में मौजूद है।
सीरीज-वाइज जारी एचपी एलईईटी आंसर-की 2024 को देखने और डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि एचपी एलईईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल के रूप में उपलब्ध है।
HP LEET 2024 का रिजल्ट 4 जून, 2024 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एचपी एलईईटी 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
HP LEET 2024 Answer Key: कल तक दर्ज करें आपत्तियां
यदि उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा 2024 आंसर-की पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें hptechboard[at]gmail.com पर ईमेल के माध्यम से सहायक दस्तावेजों के साथ अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। आपत्तियां कल यानी 1 जून 2024 को शाम 5 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती हैं।
विशेषज्ञ पैनल उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। HP LEET Result 2024 की घोषणा HP LEET 2024 Final Answer Key में दिए गए समाधानों के आधार पर की जाएगी।
HP LEET 2024 Answer Key Challenge: चुनौती देने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से HP LEET 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Answer Key LEET-2024 Link पर क्लिक करें।
- अब HP LEET आंसर की 2024 श्रृंखला का चयन करें।
- स्क्रीन पर HP LEET 2024 आंसर की दिखाई देगी।
- आंसर-की डाउनलोड करें यदि त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा 26 मई को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में ऑफ़लाइन आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]HP TET June 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बिना लेट फीस के आवेदन का आखिरी मौका; जानें प्रक्रिया
जो अभ्यर्थी जून सेशन की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार