HP Board 10th Topper List 2024: एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर सूची जारी, रिधिमा शर्मा ने किया टॉप
Abhay Pratap Singh | May 7, 2024 | 10:53 AM IST | 2 mins read
HPBOSE 10वीं कक्षा टॉपर लिस्ट 2024 में तीसरे स्थान पर 3 छात्रों के नाम शामिल हैं। वहीं, कांगड़ा की कृतिका शर्मा को दूसरा स्थान मिला है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज यानी 7 मई को कक्षा 10वीं एचपी बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में 99.86 प्रतिशत अंक हासिल कर रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। हमीरपुर जिले की रिधिमा शर्मा को 700 में से 699 अंक मिले हैं।
वहीं, कांगड़ा जिले की कृतिका शर्मा 698 अंक यानी 99.71 प्रतिशत अंक हासिल कर हिमाचल बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि एचपी बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं रिजल्ट में 697 अंक (99.57%) हासिल कर बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला की धृति टेगटा और कांगड़ा के रुशिल सूद तीसरे स्थान पर हैं।
एचपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में 91,130 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 67,988 विद्यार्थी पास हुए हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या 12,613 है। एचपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74% दर्ज किया गया है। हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए 91,622 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम में इस वर्ष लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, टॉप-10 में 92 में से 71 छात्राएं शामिल हैं। एचपी बोर्ड परीक्षा 2024 में कुल उपस्थित हुए छात्रों में से 44,559 लड़कियां और 46,571 लड़के शामिल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट में 92 छात्र शामिल हैं, जिनमें से 70 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल और 22 स्टूडेंट सरकारी विद्यालय के हैं। एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में 10,474 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 74.61 प्रतिशत नियमित छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
HPBOSE 10th Result 2024: रिजल्ट देखें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर, HPBOSE Matric Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- HP Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब स्कोरकार्ड को चेक करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र