HP AYUSH Counselling 2025: एचपी आयुष काउंसलिंग राउंड 3 रिजल्ट amruhp.ac.in पर जारी, जानें रिपोर्टिंग डेट
Santosh Kumar | October 22, 2025 | 10:17 AM IST | 1 min read
एचपी आयुष 2025 काउंसलिंग तीन प्रमुख राउंड में नीट यूजी स्कोर के आधार पर आयोजित की जाती है, जिसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू होता है।
नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश (एएमआरयू) ने आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर एचपी आयुष काउंसलिंग 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम बीएएमएस और बीएचएमएस स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए है, जो नीट यूजी 2025 स्कोर पर आधारित है। विश्वविद्यालय ने एचपी आयुष काउंसलिंग राउंड 3 परिणाम के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
जारी नोटिस के अनुसार, मेरिट सूची में शामिल ईडबल्यूएस श्रेणी के कई अभ्यर्थियों ने पुराने प्रमाणपत्र अपलोड कर दिए हैं। इसी प्रकार, रक्षा एवं अन्य श्रेणियों/उपश्रेणियों के कई अभ्यर्थियों के पास प्रॉस्पेक्टस में वर्णित प्रारूप के प्रमाणपत्र नहीं हैं।
HP AYUSH Counselling 2025: अपडेटेड दस्तावेज तैयार रखें
सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने अपडेटेड दस्तावेज तैयार रखें, अन्यथा यदि उन्हें प्रोविजनल रूप से सीट आवंटित भी कर दी जाती है, तो भी संस्थानों की प्रवेश समिति द्वारा उन्हें प्रवेश के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने लॉगिन से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करें (प्रस्ताव स्वीकार करके)। एएमआरयू से सीट आवंटन के बिना प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।
Also read NMC: एनएमसी ने 10,650 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी, 41 नए मेडिकल कॉलेज भी जुड़े
HP AYUSH Counselling 2025: प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग तिथि
राउंड 3 के बाद आवंटित कोर्स/कॉलेज में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग तिथि 24 से 25 अक्टूबर है। एचपी आयुष काउंसलिंग राउंड 3 के लिए इस दौरान, उम्मीदवारों को आवंटित केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
- नीट यूजी रैंक कार्ड 2025
- उम्मीदवार के नीट प्रवेश पत्र की प्रति
- 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
- दिव्यांगजन प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- उम्मीदवार का नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर का सैंपल
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र