Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट bsebmatric.org पर कैसे चेक करें
Abhay Pratap Singh | March 31, 2024 | 10:34 AM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया गया था। बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक रिजल्ट 2024 की घोषणा करेंगे।
आधिकारिक घोषणा के बाद बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com या biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
ऑनलाइन के अलावा छात्र ऑफलाइन भी कक्षा 10 बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 ऑफलाइन छात्र मोबाइल नंबर पर एसएमए के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में BIHAR10 <स्पेस> रोल-नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
Bihar Board Result 2024: डाउनलोड करें
बिहार मैट्रिक 10वीं परीक्षा 2024 में शामिल छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से बीएसईबी 10वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 देख सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम अपडेट सेक्शन में बिहार बोर्ड हाई स्कूल 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- ऑनलाइन बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Bihar Matric Result 2024: डिजीलॉकर से जांचें
छात्र नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों की सहायता से डिजीलॉकर ऐप की सहायता से बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 जांच सकेंगे:
- छात्र मोबाइल फोन पर DigiLocker ऐप खोलें।
- बिहार बोर्ड विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर, कक्षा 10वीं परिणाम 2024 पर जाएं।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और आगे बढ़ें।
- Bihar Board 10th Result 2024 मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल