JEE Main 2025: एमएनएनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? कटऑफ और फीस जानें
Abhay Pratap Singh | December 31, 2024 | 06:22 PM IST | 3 mins read
एमएनएनआईटी इलाहाबाद में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमएनएनआईटी इलाहाबाद का भी नाम शामिल है। एमएनएनआईटी का पूरा नाम मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। पहले इसे मोतीलाल नेहरू क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था। एमएनएनआईटी इलाहाबाद में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में शामिल होना होता है। जेईई मेन एमएनएनआईटी इलाहाबाद कटऑफ के बराबर या अधिक अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट इस संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
Motilal Nehru National Institute of Technology Allahabad : एनआईआरएफ रैंकिंग
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद को AICTE के साथ-साथ UGC द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। साल 2002 में एमएनएनआईटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया था। एमएनएनआईटी इलाहाबाद को एनआईआरएफ रैंकिंग इंजीनियरिंग में 48वां स्थान मिला, जबकि एनआईआरएफ समग्र रैंकिंग में इसे 93वें स्थान पर रखा गया था। MNNIT इलाहाबाद बीटेक के अलावा एमबीए, एमटेक, एमएससी, एमसीए और पीएचडी जैसे कई कार्यक्रमों में पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश देता है।
MNNIT Allahabad Cutoff Percentile in JEE Mains : जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए?
पिछले वर्ष के कटऑफ अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एमएनएनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन परीक्षा में न्यूनतम 135+ अंक प्राप्त करने होंगे। यदि उम्मीदवार एमएनएनआईटी इलाहाबाद की सीएसई शाखा में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उन्हें 200+ अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। एमएनएनआईटी इलाहाबाद कटऑफ अलग-अलग ब्रांच के बीटेक प्रोग्राम में दाखिला के लिए श्रेणी (सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच/ एससी/ एसटी आदि) के अनुसार अलग-अलग होती है।
MNNIT Allahabad BTech Admission 2025 : पात्रता मानदंड
एमएनएनआईटी इलाहाबाद के बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:
- अभ्यर्थी जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता परीक्षा में 75% अंक प्राप्त करने होंगे या अपने राज्य की परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में रैंक प्राप्त करना होगा।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 10+2 या समकक्ष योग्यता परीक्षा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होना चाहिए।
- कक्षा 12वीं की परीक्षा में अतिरिक्त विषय जैसे जीवविज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी या तकनीकी व्यावसायिक में से किसी एक विषय का अध्ययन करना चाहिए।
MNNIT Allahabad Admission Criteria for BTech : कटऑफ प्रभावित करने वाले कारक
एमएनएनआईटी इलाहाबाद के लिए जेईई मेन कटऑफ 2025 संस्थान द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग होगा। कटऑफ प्रत्येक कोर्स के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। उम्मीदवार 2025 कटऑफ स्कोर निर्धारित करने में कारकों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- जेईई मेन 2025 एग्जाम में शामिल उम्मीदवारों की संख्या।
- एमएनएनआईटी इलाहाबाद में उपलब्ध सीटों की संख्या।
- जेईई परीक्षा 2025 की कठिनाई का स्तर।
- पिछले वर्षों की जेईई परीक्षा का कटऑफ ट्रेंड।
- वह श्रेणी जिसके अंतर्गत अभ्यर्थी प्रवेश चाहते हैं।
MNNIT Allahabad B Tech Fees : बीटेक कोर्स की फीस और प्लेसमेंट
- बीटेक फीस - मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के बीटेक कोर्स की प्रथम वर्ष की अनुमानित फीस 1.68 लाख रुपये है। जबकि कुल ट्यूशन फीस 6.92 लाख रुपये है।
- बीटेक प्लेसमेंट - एमएनएनआईटी इलाहाबाद बीटेक प्लेसमेंट 2024 के दौरान पेश किया गया उच्चतम और औसत वेतन पैकेज क्रमशः 71.14 लाख रुपये प्रति वर्ष और 16.76 लाख रुपये प्रति वर्ष था। इसके अलावा, प्लेसमेंट 2024 के दौरान पेश किया गया एनआईटी इलाहाबाद सीएसई का औसत पैकेज 25.17 लाख रुपये प्रति वर्ष था।
Also read JEE Main 2025: बीटेक में सबसे अच्छी 5 ब्रांच कौन सी हैं? संस्थान और फीस जानें
MNNIT Allahabad Cut-Off 2025 : अपेक्षित कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एमएनएनआईटी इलाहाबाद में बीटेक कोर्स के लिए अपेक्षित ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक की जांच कर सकते हैं:
| ब्रांच का नाम | अपेक्षित ओपनिंग रैंक | अपेक्षित क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|
| बायो-टेक्नोलॉजी | 27000 | 33000 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 16000 | 21000 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 18000 | 23000 |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) | 4000 | 6000 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 9000 | 11000 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन | 7000 | 9000 |
| प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल | 24000 | 30000 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 13000 | 17000 |
NIT Allahabad Cutoff Category Wise : सामान्य श्रेणी के लिए संभावित अंक और क्लोजिंग रैंक
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार जेईई मेन 2025 के माध्यम से एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए आवश्यक पाठ्यक्रम-वार अपेक्षित अंकों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| ब्रांच का नाम | क्लोजिंग रैंकिंग | अपेक्षित अंक |
|---|---|---|
| बायो-टेक्नोलॉजी |
33266
|
132+ |
|
केमिकल इंजीनियरिंग
|
21267 | 161+ |
|
सिविल इंजीनियरिंग
|
24119 | 149+ |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग |
5642
|
215+ |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
10988
|
175+ |
|
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग
|
8428
|
190+ |
| इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स |
11587
|
161+
|
|
मैटेरियल्स इंजीनियरिंग
|
29255 | 149+ |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 18473 | 175+ |
| प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग |
30318
|
132+ |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम