हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूल की ऑनलाइन कक्षा के दौरान अश्लील वीडियो चलाए जाने को लेकर जांच शुरू
Press Trust of India | September 13, 2025 | 09:16 AM IST | 1 min read
मामले के बारे में पूछे जाने पर शिक्षक ने मामले को आगे न बढ़ाने को कहा, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में ऑनलाइन क्लास के दौरान कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो चलने के बाद हड़कंप मच गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद, प्रशासन ने पिछले हफ़्ते स्कूलों को बंद रखने और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था।
घटना 4 सितंबर को ककरियार के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उस समय हुई जब ऑनलाइन राजनीति विज्ञान की कक्षा चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11.15 बजे एक छात्र ने कथित तौर पर अश्लील क्लिप चला दी।
उन्होंने बताया कि कक्षा के दौरान मौजूद एक छात्र की मां ने प्रधानाचार्य से शिकायत की, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने बाद में आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य को मामला बताए जाने के बाद स्कूल में उसकी बेटी को परेशान किया गया।
मामले के बारे में पूछे जाने पर शिक्षक ने मामले को आगे न बढ़ाने को कहा, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि जो भी इस कृत्य के लिए जिम्मेदार है उसे दंडित किया जाना चाहिए।
प्रधानाचार्य अंजलि शर्मा ने बताया कि स्कूल की अनुशासन समिति ने मामले की जांच की, लेकिन दोषी की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला शिक्षा विभाग को भेज दिया गया और विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिक्षा उपनिदेशक मोहित चौहान ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली गई है। पुलिस ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि साइबर प्रकोष्ठ मामले की जांच कर रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच