HP NEET PG Final Merit List 2024: हिमाचल प्रदेश नीट पीजी फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ जारी, आवश्यक दस्तावेज जांचें
Abhay Pratap Singh | November 19, 2024 | 12:51 PM IST | 2 mins read
योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक हिमाचल प्रदेश पीजी मेडिकल प्रवेश वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। काउंसलिंग का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग (DMER), शिमला ने ऑनलाइन मोड में NEET PG पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। HP NEET PG राउंड 1 अंतिम मेरिट लिस्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। प्राधिकरण 50% राज्य कोटा सीटों के लिए नीट पीजी मेरिट सूची जारी करता है।
एमडी/एमएस नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए अंतिम श्रेणीवार मेरिट सूची में स्टेट मेरिट रैंक, कैटेगरी मेरिट रैंक, एप्लीकेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम, ऑल इंडिया मेरिट रैंक, एडमिशन कोटा, कैटेगरी रिजर्वेशन, नीट रोल नंबर और नीट एप्लीकेशन नंबर शामिल है। इसके अलावा, मैनेजमेंट कोटा कैटेगरी और एनआरआई स्पॉन्सर्ड कैंडिडेट की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “NEET PG MD/MS काउंसलिंग 2024 के लिए अंतिम समग्र और श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी गई है। आगे कहा गया कि प्रोविजनल मेरिट केवल सांकेतिक प्रकृति की है तथा इसमें परिवर्तन हो सकता है। अभ्यर्थी प्रेविजनल मेरिट के आधार पर आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं।”
Himachal Pradesh NEET PG counselling 2024: एचपी नीट पीजी काउंसलिंग
- एचपी नीट पीजी मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही एचपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
- एचपी नीट पीजी काउंसलिंग 3 राउंड में आयोजित होगी, जिसमें एमडी/ एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मोप-अप राउंड शामिल है।
- योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक हिमाचल प्रदेश पीजी मेडिकल प्रवेश वेबसाइट पर समय-सीमा के भीतर पंजीकरण करना होगा।
- NEET PG रैंक, श्रेणी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर HP NEET PG 2024 प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की जाती है।
Himachal Pradesh PG 2024 admission: आवश्यक दस्तावेज
योग्य उम्मीदवारों को नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण के दौरान नीट पीजी रिजल्ट, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, एमबीबीएस डिग्री, इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाणपत्र और एमसीआई/डीसीआई पंजीकरण प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, निवास प्रमाणपत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल