Santosh Kumar | November 19, 2024 | 12:03 PM IST | 1 min read
हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए दो मुख्य राउंड हैं - राउंड 1 और राउंड 2, इसके बाद मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने हरियाणा नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के राउंड 1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार एमडी/एमएस कोर्स में एडमिशन के लिए 24 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केवल नीट पीजी क्वालिफाइड उम्मीदवार ही काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hry.online-counselling.co.in के माध्यम से शेड्यूल देख सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
जानकारी के लिए बता दें कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय, हरियाणा की ओर से हरियाणा NEET PG 2024 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करता है।
हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए दो मुख्य राउंड हैं - राउंड 1 और राउंड 2, इसके बाद मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। हरियाणा नीट पीजी राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 नवंबर को जारी किया जाएगा।
हरियाणा नीट पीजी 2024 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। सरकारी कॉलेजों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 25,000 रुपये और निजी कॉलेजों के लिए 2,00,000 रुपये है।
योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 शेड्यूल देख सकते हैं-
काउंसलिंग शेड्यूल (राउंड-1) | डेट |
|---|---|
ऑनलाइन वेब पोर्टल पर पंजीकरण | 18.10.2024 से 24.11.2024 (11:59 PM तक) |
ऑनलाइन जानकारी में संपादन (यदि कोई हो) | 18.10.2024 से 24.11.2024 (11:59 PM तक) |
विकल्प भरना और ऑनलाइन विकल्प लॉकिंग | 18.10.2024 से 24.11.2024 (11:59 PM तक) |
सीटों का प्राथमिक आवंटन | 27.11.2024 |
प्राथमिक आवंटन सूची पर आपत्तियाँ (यदि कोई हो) | 27.11.2024 |
आपत्तियों के निवारण के बाद आवंटन सूची | 27.11.2024 |
शुल्क भुगतान (ऑनलाइन) | 27.11.2024 से 30.11.2024 (11:59 PM तक) |
दस्तावेजों का सत्यापन | 01.12.2024 से 02.12.2024 |
सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रोविजनल एडमिशन लेटर | 02.12.2024 से 04.12.2024 |
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग की अंतिम तिथि | 04.12.2024, 05:00 PM तक |