शिक्षा नीति में बड़े बदलाव लाएगी हिमाचल सरकार, विशेष प्रशिक्षकों की होगी भर्ती - सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
Press Trust of India | January 5, 2026 | 09:03 AM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अगले वर्ष से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा नीति में बड़े बदलाव लाने जा रही है, जिसके तहत सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी और गणित के लिए विशेष प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सुक्खू ने कहा कि सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “इन प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी।” सुक्खू ने हमीरपुर स्थित नादौन विधानसभा के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, अपने पैतृक गांव भावरान (अमलेहार ग्राम पंचायत अंतर्गत) में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुग्गा धाम और पार्क का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया।
सीएम ने इस अवसर पर कहा कि अमलेहार स्कूल को सीबीएसई का दर्जा मिल चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अगले वर्ष से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अमलेहार सहित राज्य के चार चयनित विद्यालयों में कई विषय पढ़ाए जाएंगे, ताकि बच्चे अपनी रुचि के विषय चुन सकें।’’
इसके अलावा, सुक्खू ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस तरह से उगाई गई फसलों के लिए उच्च मूल्य प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार प्राकृतिक खेती से उगाई गई हल्दी 90 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से खरीद रही है। किसान पांच कनाल भूमि पर हल्दी की खेती करके तीन लाख रुपये तक कमा सकते हैं।’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सब्सिडी भी दे रही है। युवा चार कनाल भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर सालाना तीन लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ कमा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इससे पहले, सुक्खू ने गौना ग्राम पंचायत अंतर्गत पखरोल गांव में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित श्री वैकुंठ धाम और पार्क का उद्घाटन किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने नादौन कस्बे के इंदरपाल चौक पर स्वतंत्रता सेनानी इंदरपाल की प्रतिमा और स्मारक का भी उद्घाटन किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र