HBSE 12th Compartment Result 2024: एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम bseh.org.in जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | July 22, 2024 | 07:16 PM IST | 1 min read
एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, परीक्षा का प्रकार, अपना रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो छात्र एचबीएसई 12वीं सप्लाई परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी इस लेख में आगे दी गई है।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एचबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 50.92% है। एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, परीक्षा का प्रकार, अपना रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
छात्रों को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 पास करने के लिए प्रत्येक विषय (सिद्धांत और व्यावहारिक सहित) के साथ-साथ कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हरियाणा कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 2024 3 जुलाई को राज्य भर के 75 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 85.31% रहा। इसमें लड़कों ने 82.52% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों ने 88.14% रिजल्ट के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। बता दें कि एचबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया गया था।
Also read Kejriwal Ki Guarantee: हरियाणा चुनाव से पहले 'आप' का ऐलान, युवाओं को मुफ्त शिक्षा और रोजगार का वादा
HBSE 12th Compartment Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Result लिंक पर क्लिक करें।
- Sr.Secondary (One Day Exam ) July - 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 स्क्रीन दिखेगा।
- इसमें अपने अंक जांचें और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार