HBSE 10th Topper 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में चार छात्रों ने किया टॉप, सभी को मिले 497 अंक
Abhay Pratap Singh | May 17, 2025 | 02:06 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 के टॉपर में हिसार के रोहित, अंबाला की माही, झज्जर की रोमा और तानिया का नाम शामिल है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से आज यानी 17 मई को एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 में 497 अंक हासिल कर चार छात्रों ने टॉप किया है। एचबीएसई 10th टॉपर में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है।
Haryana Board 10th Topper 2025: चार छात्रों ने रैंक 1 हासिल की
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 में चार छात्रों ने 500 में से 497 अंक प्राप्त करके राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिनका विवरण यहां देख सकते हैं:
- रोहित, ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार- 497 अंक
- माही, न्यू सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल, अंबाला- 497 अंक
- रोमा, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर- 497 अंक
- तानिया, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर- 497 अंक
एचबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 में लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत 2.99% अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में कुल 1,29,249 छात्राओं में से 1,21,566 (94.06%) उत्तीर्ण हुईं, जबकि कुल 1,42,250 लड़कों में से 1,29,544 (91.07%) लड़के परीक्षा में सफल हुए।
Haryana Board 10th Topper 2025: छह छात्रों ने रैंक 2 हासिल की
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 में कुल छह छात्रों ने 500 में से 496 अंक प्राप्त करके राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
- अक्षित शेरावत, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, पानीपत - 496 अंक
- योगेश, शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैथल - 496 अंक
- रिंकू, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत - 496 अंक
- दिव्यांश, एसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक - 496 अंक
- सुनन्या, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार - 496 अंक
- दीक्षा, सही राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक - 496 अंक
HBSE Topper 2025 Class 10: दस छात्रों ने रैंक 3 हासिल की
एचबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 में 495 अंकों से साथ 10 छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा में सभी छात्रों को कथित तौर पर 10 ग्रेस अंक दिए गए हैं।
HBSE 10th Result Link Active Official Website: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक सक्रिय
हरियाणा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bshe.org.in पर कक्षा 10वीं के परिणाम का लिंक सक्रिय कर दिया है। छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की सहायता से अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज