Haryana News: हरियाणा में टीचर की मौत से हंगामा; भिवानी, चरखी दादरी में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
Press Trust of India | August 19, 2025 | 04:05 PM IST | 2 mins read
शिक्षिका की मौत से आक्रोशित लोगों ने जिले की मुख्य सड़कों को जाम कर दिया और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 19 वर्षीय शिक्षिका की मौत पर व्यापक जनाक्रोश के बीच मंगलवार (19 अगस्त) को भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, ‘बल्क एसएमएस’ और डोंगल सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया। ‘प्लेस्कूल’ की शिक्षिका मनीषा का शव 13 अगस्त को भिवानी के एक खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद कथित तौर पर एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के बारे में पूछताछ करने गई थी। इसके बाद से वह लापता थी।
शिक्षिका की मौत से भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने जिले की प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग की। संचार सेवा संबंधी आदेश में शिक्षिका की मौत का कोई जिक्र नहीं है।
21 अगस्त सुबह 11 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद
लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इंटरनेट सेवा 19 अगस्त पूर्वाह्न 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक बंद रहेगी।
आदेश में कहा गया है कि भिवानी, चरखी दादरी में प्रदर्शन और अशांति की संभावना के कारण शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस बीच, मौत के मामले में एक ‘पत्र’ के सामने आने से जांच का रुख बदल गया है।
विपक्ष ने घटना पर राज्य सरकार को घेरा
बताया जा रहा कि यह पत्र कथित तौर पर आत्महत्या से पहले लिखा गया था। भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मनीषा के शव के पास एक बैग में पत्र मिला था, जिसमें उसका आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी थे।
उन्होंने यह भी कहा कि मनीषा द्वारा कीटनाशक खरीदने के सबूत भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि विसरा के नमूने में शरीर में कीटनाशक की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। हालांकि, मनीषा के परिवार के सदस्यों ने जोर दिया कि उसकी हत्या की गई।
विपक्ष ने इस घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा नीत राज्य सरकार और पुलिस पर लापरवाही बरतने और मामले को आत्महत्या साबित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
अगली खबर
]CGBSE Supplementary Result 2025 (Out) Live: सीजी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड लिंक जानें
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। जुलाई 2025 में आयोजित पूरक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल